पीलीभीत: सर्दी में ठिठुर रहे लोग, पालिका ने नहीं जलवाए अलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। अचानक मौसम के मिजाज में आई तब्दीली ने ठंड बढ़ा दी है। दो दिनों से बादल छाए हुए हैं।बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। सर्द हवा ने आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लोग कूड़ा करकट जलाते बचाव करते नजर आए। लोग मार्गों पर स्वेटर, ऊनी टोपी पहने हुए दिखाई दिये। मगर …

बीसलपुर, अमृत विचार। अचानक मौसम के मिजाज में आई तब्दीली ने ठंड बढ़ा दी है। दो दिनों से बादल छाए हुए हैं।बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। सर्द हवा ने आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लोग कूड़ा करकट जलाते बचाव करते नजर आए।

लोग मार्गों पर स्वेटर, ऊनी टोपी पहने हुए दिखाई दिये। मगर अलाव की कमी दिक्कत बनी। सफाई निरीक्षक वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि अलाव के टेंडर में देरी के कारण अभी तक अलाव लगना शुरु नहीं हो सके। शुक्रवार से शुरू करा दिया जायेगा।

संबंधित समाचार