ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेश सरकार बढ़ाएगी टीकाकरण की रफ्तार, तैयार की जाएगी विशेष सूची
लखनऊ। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए तीन वर्गों में बांटकर टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को जल्द से जल्द टीके का कवच देने में जुट गई है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण अभियान …
लखनऊ। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए तीन वर्गों में बांटकर टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को जल्द से जल्द टीके का कवच देने में जुट गई है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए एक विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश के जिस ग्राम पंचायत में पहली डोज पूरी तौर पर ग्रामवासियों की दी जा चुकी होगी वहां दूसरी डोज देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी इतना ही नहीं उस गांव को प्रथम डोज संतृप्त ग्राम की संज्ञा देने के साथ ही वहां के ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। वहीं दोनो डोज पूरी करने वाले ग्राम को कोविड सुरक्षित ग्राम की संज्ञा दी जाएगी। टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने शुरू से ही कोरोना महामारी से निपटने में एक मजबूत हथियार के रूप में टीकाकरण अभियान पर विशेष जोर दिया। सर्वाधिक आबादी वाले प्रदेश ने देश के दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ते हुए कम समय में सबसे अधिक वैक्सीन की डोज दी है। 24 करोड़ वाली आबादी वाले प्रदेश में अब तक 16.38 करोड़ अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 11.28 करोड़ से अधिक पहली डोज और 5.09 करोड़ से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है।
टीकाकरण के लिए तैयार की जाएगी विशेष सूची
अब दिव्यांग,अक्षम, निराश्रित, वृद्ध जनों से संपर्क कर घर पर ही उनका टीकाकरण किया जाएगा। एएनएम घर घर जाकर इन लोगों को चिन्हित करेंगी। जिसके बाद इनका रजिस्ट्रेशन कर घर पर ही टीकाकरण करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाते हुए विभाग की ओर से अब घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही अब टीका सेंटर पर ही पात्र लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके साथ ही अब तक पहली डोज न पाने लेने वालों की अलग सूची तैयार की जाएगी। जिनका दूसरा डोज ओवरड्यू हो गया हो उनकी एक अलग सूची बनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-मिशन 2022: केशव मौर्य ने मथुरा में मंदिर का नाम लेकर चढ़ाया सियासी पारा
