बरेली: सिख समाज पूरी ताकत से सपा की सरकार बनाने का ले रहा संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर व कैंट विधानसभा क्षेत्र से दावेदार सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अनीस बेग ने माडल टाउन स्थित गुरु गोविंद सिंह नगर में सिख समाज का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर सिख समाज को संबोधित करते हुए सुरेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि भाजपा से त्रस्त सपा की …

बरेली, अमृत विचार। शहर व कैंट विधानसभा क्षेत्र से दावेदार सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अनीस बेग ने माडल टाउन स्थित गुरु गोविंद सिंह नगर में सिख समाज का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर सिख समाज को संबोधित करते हुए सुरेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि भाजपा से त्रस्त सपा की ओर सिख समाज का बढ़ता रुख इस बात का प्रमाण है कि इस बार शहर की सीट सपा की झोली में ही जाएगी। उन्होंने कहा सपा सुप्रीमो की नीतियां और डॉ अनीस बेग की मेहनत के बल पर पहली बार शहर में सपा का परचम लहराएगा।

डा. अनीस बेग ने कहा 1985 के बाद यह पहला मौका है जब सिख समाज के लोग पूरी ताकत के साथ सपा की सरकार बनाने का संकल्प ले रहे हैं। इस सम्मेलन से यह बात प्रमाणित हो चुकी है। महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कहा अखिलेश यादव ने जनहित की जो घोषणाएं कीं उनमें पूरे प्रदेश में फ्री राशन योजना के साथ ही 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को नौकरियों का प्रस्ताव पास किया जाएगा। यह सभी घोषणाएं सत्ता में आने के तुरंत बाद लागू की जाएंगी।

सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, सरदार बंता सिंह, हरजीत सिंह, नवनीत सिंह, राजीव गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, कुलदीप सिंह, चरण पाल सिंह ,गुरचरण सिंह लांबा, हरविंदर सिंह बेदी, अनुराग त्यागी, अंकित यादव, आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार