बरेली: जेसीबी लगाकर साफ हो रही डेलापीर तालाब की सिल्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डेलापीर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों के शिलान्यास के साथ ही उसकी सिल्ट सफाई का काम तेज हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मेयर ने तालाब का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि इस काम को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। इसमें जो भी …

बरेली, अमृत विचार। डेलापीर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों के शिलान्यास के साथ ही उसकी सिल्ट सफाई का काम तेज हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मेयर ने तालाब का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि इस काम को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। इसमें जो भी दिक्कतें या अड़चनें आ रही हैं, उसके बारे में तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि उसका अतिशीघ्र निस्तारण कर प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके।

नगर निगम प्रशासन 15वें वित्त आयोग के बजट से राजेंद्रनगर के पॉश इलाके के पास बने इस तालाब के सौंदर्यीकरण का काम करा रहा है। पहले इस काम को शुरू करने में ढिलाई बरती गई। अधिकारियों की समीक्षा और ठेकेदार पर शिकंजा कसने के साथ ही अब इस काम को तेजी से पूरा कराने की कोशिश शुरू हो गई हैं। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ पहुंचकर तालाब के चल रहे कायाकल्प के काम को देखा। तालाब से पानी व जमा कीचड़ को पहले ही निकाला जा चुका है।

अब जेसीबी की मदद से तालाब के अंदर जमा सिल्ट को हटाने का काम कराया जा रहा है। मेयर ने अधिशासी अभियंता संजीव प्रधान से तालाब के चल रहे निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। तालाब के चारों ओर फेंसिंग के साथ पौधरोपण का काम भी होना है। इसके अलावा तालाब के चारों ओर अवैध कब्जों को भी हटाया जाना है। नगर निगम के अधिकारियों ने मेयर को यह काम समयबद्ध तरीके से पूर्ण होने को लेकर आश्वस्त किया।

संबंधित समाचार