बरेली: फर्जी डिग्री और पंजीकरण के सहारे मुन्ना भाई बने तीन डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फर्जी डिग्रियों के जरिए तीन डॉक्टर अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर का संचालन कर रहे थे। आईजी से शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ द्वितीय को सौंपी गई थी। जांच के दौरान इलाज करने वाले डॉक्टर की फर्जी डिग्रियों और मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण न होने की पुष्टि हुई है। दोबारा एसएसपी …

बरेली, अमृत विचार। फर्जी डिग्रियों के जरिए तीन डॉक्टर अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर का संचालन कर रहे थे। आईजी से शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ द्वितीय को सौंपी गई थी। जांच के दौरान इलाज करने वाले डॉक्टर की फर्जी डिग्रियों और मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण न होने की पुष्टि हुई है। दोबारा एसएसपी से शिकायत के बाद सुभाषनगर पुलिस ने तीन डॉक्टरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

आईजी रमित शर्मा से 26 जून 2021 को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर स्थित गली नंबर 3 के निवासी सूर्य कुमार अग्निहोत्री ने एक अस्पताल और उसके संचालक डॉक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उनका आरोप था कि बदायूं रोड स्थित एक बारात घर के पास डॉक्टर शैलेंद्र पांडेय, डॉक्टर आशीष शर्मा और उसके पिता सुरेश चंद्र मिलकर फर्जी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का संचालन कर रहे हैं। वहां भर्ती होने वाले मरीजों की जान को खतरा भी जताया था।

आईजी ने पूरे मामले की जांच सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह को सौंपी थी। जांच शुरू होने के बाद 8 सितंबर को सीओ द्वितीय ने सीएमओ को रिपोर्ट भेजी थी। वहीं सीएमओ द्वारा डॉक्टर शैलेंद्र पांडे जिस मोहर और पंजीकरण संख्या का इस्तेमाल कर रहे थे उसे जांच के लिए लखनऊ भेजा था, जिसमें दोनों चीजें फर्जी पाई गईं और न ही मेडिकल काउंसिल में उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद सीएमओ ने जांच रिपोर्ट वापस पुलिस को सौंप दी थी।

जांच में फर्जीबाड़े की पुष्टि होने के बावजूद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद 23 नवंबर को सूर्य कुमार अग्निहोत्री द्वारा एसएसपी से मामले की दोबारा शिकायत की गई थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने डॉक्टर शैलेंद्र पांडेय, डॉक्टर आशीष शर्मा व सुरेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार