Covid New Variant: अमेरिका जाने से एक दिन पहले ही करानी होगी जांच, बाइडेन ने जारी की सख्त गाइडलाइंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामलों को देखते हुये सख्त यात्रा नियमों की घोषणा की है। रिपोर्टों के अनुसार बाइडेन ने गुरुवार को यह घोषणा करते हुये कहा कि उनकी योजना ‘शटडाउन या लॉकडाउन’ करने की नहीं है। नियमों के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामलों को देखते हुये सख्त यात्रा नियमों की घोषणा की है। रिपोर्टों के अनुसार बाइडेन ने गुरुवार को यह घोषणा करते हुये कहा कि उनकी योजना ‘शटडाउन या लॉकडाउन’ करने की नहीं है। नियमों के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अमेरिका के लिए रवाना होने से 24 घंटे पहले कोरोना वायरस की जांच करानी होगी। कोरोना का टीका ले चुके यात्रियों को भी यह जांच करानी होगी। इसके अलावा मार्च तक विमानों, ट्रेनों और बसों में मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा। अमेरिका के कैलिफोर्निया, कोलोराडो, मिनेसोटा, न्यूयॉर्क और हवाई में ओमिक्रोन के मामले सामने आये हैं।

इसे भी पढ़ें…

Omicron की आहट… दिल्ली हवाई अड्डे पर 6 और अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड से संक्रमित पाए गए

संबंधित समाचार