हल्द्वानी: युवा कांग्रेस में सामूहिक इस्तीफों का सिलसिला जारी, छह पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे
हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस में हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के विरोध में सामूहिक इस्तीफों का दौर जारी है। गुरुवार को भी छह पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे दिये हैं। अभी तक 12 पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफे दे चुके हैं। युवा कांग्रेस की विधानसभा से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस में हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के विरोध में सामूहिक इस्तीफों का दौर जारी है। गुरुवार को भी छह पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे दिये हैं। अभी तक 12 पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफे दे चुके हैं।
युवा कांग्रेस की विधानसभा से लेकर जिला, प्रदेश कार्यकारिणी तक के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर का तानाशाह रवैया है। गुरुवार को भी प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में छह पदाधिकारियों विधानसभा महासचिव रिहान हुसैन व जितेंद्र नयाल, जिला सचिव प्रदीप बिष्ट, हिमांशु भट्ट, मानस बेलवा, व अंकित परिहार ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या को इस्तीफा सौंपा है।
उनका आरोप है कि भुल्लर पद ग्रहण करने के बाद से ही पदाधिकारियों से चुनावी खुन्नस निकाल रहे हैं। जमीनी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे एक दिन पूर्व भी इस्तीफा देने वालों में जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार व समीर खान, जिला सचिव तरनप्रीत सिंह, सचिन कुमार, मोकीन सैफी व चंद्रशेखर परगाई, विधानसभा महासचिव नदीम सैफी व मो. शुएब आदि ने इस्तीफा दिया था।
