लखनऊ: जिला प्रशासन और नगर निगम ने गरीबों के लिए बनाया कपड़ा बैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जिला प्रशासन और नगर निगम ने गरीब व बेसहारा लोगों के लिए कपड़ा बैंक बनाया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कपड़ा बैंक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी लोग अपनी स्वेच्छा से प्रयोग किए हुए पुराने और नए कपड़े बैंक में दान कर सकते हैं। नगर निगम के …

लखनऊ। जिला प्रशासन और नगर निगम ने गरीब व बेसहारा लोगों के लिए कपड़ा बैंक बनाया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कपड़ा बैंक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी लोग अपनी स्वेच्छा से प्रयोग किए हुए पुराने और नए कपड़े बैंक में दान कर सकते हैं।

नगर निगम के आठों जोन कार्यालयों में भी कपड़ा बैंक बनाए गए हैं। साथ ही नगर निगम की गाड़ियों को भी कॉल करके कपड़े दान कर सकते हैं। कार्यक्रम में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी व एडीएम वित्त बिपिन मिश्र उपस्थित रहे।

घर से कपड़े लेने आएगी नगर निगम की टीम

कोई भी व्यक्ति कपड़ा बैंक में अपने नये या पुराने कपड़े देना चाहता है तो इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। 0522-2307770, 0522-2307783, 0522-2307782, 6389115001, 6389115002 व 6389115003 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। उस व्यक्ति के पते पर नगर निगम के साथ स्विगी और जोमैटो की टीम कपड़े लेकर संबंधित जोनल कार्यालय के कपड़ा बैंक में जमा करेगी।

बरेली: दो दिनों से खराब मौसम, दोपहर बाद दे सकता है आराम, हल्की धूप निकलने की उम्मीद

दो दिनों से चल रहा खराब मौसम आज दोपहर बाद कुछ आराम दे सकता है। आज होने वाली हल्की बारिश की संभावना अब कम हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से तेज हवाएं चलने का भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसलिए मौसम दोपहर के बाद साफ होने की उम्मीद है। हालांकि दिसम्बर महीनें में ठंड का बढ़ना तय है। पारा दो से तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: दो दिनों से खराब मौसम, दोपहर बाद दे सकता है आराम, हल्की धूप निकलने की उम्मीद

संबंधित समाचार