अयोध्या: हर्ष फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, बंदूक जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज के आनापुर सरैया में शादी समारोह में द्वार पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बंदूक और कारतूस जब्त की गई है। वहीं, बुधवार की रात द्वार पूजा के दौरान फायरिंग करने वाला युवक घटना के बाद से फरार हो गया था। …

अयोध्या। गोसाईगंज के आनापुर सरैया में शादी समारोह में द्वार पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बंदूक और कारतूस जब्त की गई है। वहीं, बुधवार की रात द्वार पूजा के दौरान फायरिंग करने वाला युवक घटना के बाद से फरार हो गया था।

सरैया के सुभाष वर्मा के पुत्र शुभम की शादी पड़ोसी पुरवा आनापुर के शिवशंकर वर्मा के पुत्री से तय हुई थी। शुभम की बारात बुधवार को आनापुर आई थी। जिसमें दोनों पुरवा के लोग भी बाराती के रूप में शामिल थे। द्वार पूजा के दौरान बारातियों की तरफ से तड़ातड़ फायरिंग होने लगी। फायरिंग के दौरान पुरवा निवासी राम तीरथ को बाएं पैर में गोली लग गई थी।

पढ़ें: बोहरा गांव में चल रही पांच दिवसीय कथा, कथा वाचिका ने श्रीराम जन्म का किया वर्णन

रामतीरथ की तहरीर पर गांव के ही निवासी दुर्गेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में किशुनीपुर नहर पुलिया वफास्ला से दुर्गेश वर्मा व कन्हैया लाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बन्दूक व कारतूस को जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें…

बाराबंकी: धान खरीद में केंद्र प्रभारी ने बरती लापरवाही, जानें पूरा मामला…

टिकैतनगर मे खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर धान खरीद में लापरवाही पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। धान खरीद में लापरवाही बरतने के आरोप में केंद्र प्रभारी को हटाकर जिला खाद्य विपणन कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। यहां पर वरिष्ठ लिपिक को क्रय केंद्र प्रभारी बनाया गया है। अधिक जानकारी के लिए यह पढ़ें…बाराबंकी: धान खरीद में केंद्र प्रभारी ने बरती लापरवाही, जानें पूरा मामला…

संबंधित समाचार