बरेली: 18 वर्ष की युवती की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, परिजन पोस्टामार्टम से कर रहे इनकार
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 18 वर्षीय युवती की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे है। उनका कहना है कि वह उसका पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। मगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 18 वर्षीय युवती की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे है। उनका कहना है कि वह उसका पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। मगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगी। जिसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
दो सालों से बरेली में किराए के मकान में रहती थी युवती
दरअसल, मूल रूप से बदायूं के सिविल लाइंस की रहने वाली 18 वर्षीय निहारिका बीते करीब दो वर्षों सुभाष नगर के मढ़ीनाथ इलाके में रह रही थी। वह भूण के कन्या महाविद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही वह घर से वापस बरेली आई थी। अचानक से क्या हुआ इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कल रात भी उकसी परिजनों ने बातचीत नहीं हुई थी। किसी से लड़ाई झगड़े या डिप्रेशन की भी कोई बात परिजनों ने नहीं बताई। बहरहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा रही है।
पड़ोसी किराएदार ने अस्पताल में कराया एडमिट
निहारिका के पड़ोस में ही तरुण मिश्रा नाम का एक किराएदार अपने परिवार के साथ रहता है। तरुण का कहना है कि रात करीब दो बजे निहारिका ने उनका दरवाजा खटखटाया। कहा कि उसकी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो रही है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दो। तरुण ने पूछा कि क्या हुआ, तो उसने कहा कि पता नहीं उसका ब्लड प्रेशर बहुत तेजी से कम हो रहा है। जिसके बाद तरुण ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मगर सुबह के करीब तीन बजे निहारिका की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह आएगी सामने
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है। सुभाष नगर इंस्पेक्टर नरेश कुमार कश्यप का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी।
इसे भी पढ़ें…
बरेली में भीषण हादसा: एसी बस डिवाइडर से टकराई, चालक समेत कई यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर
