बाराबंकी: कीरत सागर के बाद अब ‘शब्द सुमन’ का हुआ विमोचन
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र स्थित कोटवाधाम के समर्थ साईं श्री जगजीवन साहेब दास की पवित्र ग्रंथ कीरत सागर के बाद अब सतनामी भक्तों को बाबा के जीवन परिचय को पद्य के माध्यम से शब्द सुमन पुस्तक से मिलेगी। जिसका विमोचन आज शनिवार कोटवाधाम स्थित जगजीवन साहेब के मंदिर में किया गया। विमोचन करते हुए इस …
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र स्थित कोटवाधाम के समर्थ साईं श्री जगजीवन साहेब दास की पवित्र ग्रंथ कीरत सागर के बाद अब सतनामी भक्तों को बाबा के जीवन परिचय को पद्य के माध्यम से शब्द सुमन पुस्तक से मिलेगी। जिसका विमोचन आज शनिवार कोटवाधाम स्थित जगजीवन साहेब के मंदिर में किया गया।
विमोचन करते हुए इस शब्द सुमन के रचयिता पूर्व शिक्षक व कवि प्रेम दास ने बताया की इससे पहले बाबा पर आधरित पुस्तक कीर्ति सिन्ध पुस्तक का विमोचन किया गया। उसी के आधार पर शब्द सुमन पुस्तक भी है। जिसको 501 से पद्य से सजाया गया जिसमें बाबा के द्वारा बताए गए मार्गो पर चलने की शिक्षा मिलती है। तथा उनके बारे में सभी को जानकारी प्राप्त होती है।
यह दोनों पुस्तक के रचयिता कवि प्रेमदास मूल निवासी तसीपुर के सूर्यबली पुरवा के है। उन्होंने शिक्षक होते हुए भी कई कविताओं तो लिखा है साथ ही समर्थ जगजीवन साहब पर कीरत सागर उसके बाद शब्द सुमन पुस्तक का विमोचन किया है। इस पुस्तक में 501 पद्य पर आधारित है।प्रत्येक पद्य में जगजीवन साहेब की महिमाओं को दर्शाया गया है।
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्ड धारकों को मुफ्त में मिलेगा राशन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत दिसम्बर माह से मार्च तक वितरण होने वाले मुफ्त खाद्यान्न के साथ सरकार अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को एक-एक किलो चना तेल और नमक वितरण करेगी। राशन की दुकानों पर वितरण के लिये ब्लॉक स्तर के गोदामों पर समाग्री पहुंच रही है। वितरण में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-बाराबंकी: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्ड धारकों को मुफ्त में मिलेगा राशन
