मुरादाबाद : बैंकों में लोन दिलाने के नाम पर बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर द्वारा किसान से लोन के नाम पर ली गई रिश्वत के मामले के बाद शुक्रवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रथमा बैंक के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले काफी समय से बैंकों में लोन दिलाने के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर द्वारा किसान से लोन के नाम पर ली गई रिश्वत के मामले के बाद शुक्रवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रथमा बैंक के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले काफी समय से बैंकों में लोन दिलाने के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और किसानों व गरीब लोगों से लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। हाल में ही मुंडापांडे के लाला टीकर में प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक लोन पास करने के नाम पर रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। शिव सैनिकों ने मांग करते हुए कहा कि लोन के नाम पर रिश्वत लेने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार