रायबरेली: दुबई से आया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
रायबरेली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दुबई से आया एक युवक गुरुवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है। इससे हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। युवक के स्वैब सैंपल को जीनोम सिक्वेंसी के लिए लखनऊ भेजा गया है। युवक को होम आइसोलेट कराया …
रायबरेली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दुबई से आया एक युवक गुरुवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है। इससे हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। युवक के स्वैब सैंपल को जीनोम सिक्वेंसी के लिए लखनऊ भेजा गया है। युवक को होम आइसोलेट कराया गया है।
खीरों के सूरजखेड़ा लोधीपुर निवासी युवक (25) दुबई रोजगार की तलाश में गया था। वह 26 नवंबर को ही वापस आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के बाद वह अपने घर आ गया था। गुरुवार सुबह उसे जुकाम-बुखार के साथ ही सांस लेने में समस्या हुई तो सीएचसी खीरों पहुंचकर चिकित्सक से सलाह ली। चिकित्सक ने लक्षणों को देखते हुए तुरंत उसकी एंटीजन जांच कराई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आ गया।
युवक के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। इसके बाद युवक की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल एसजी पीजीआई लखनऊ भेज दिया गया। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान की आशंका को देखते हुए सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जा रही है।
शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, दस्तावेज जलकर हुए खाक
विकासखंड हरियावां में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई । बैंक में आग लगने के कारण बैंक परिसर का फर्नीचर, इंफ्रास्टक्चर, कंप्यूटर सहित कई दस्तावेज आदि जलकर राख हो गए।लेकिन बैंक का रिकार्ड ऑनलाइन होने के कारण सुरक्षित रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-मुरादाबाद : बैंकों में लोन दिलाने के नाम पर बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन
