बाराबंकी: जिलाधिकारी ने प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मेला महोत्सव का फीता काटकर किया उद्घाटन किया
रामनगर (बाराबंकी)। प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मेला महोत्सव का जिलाधिकारी ने गाजे बाजे के साथ विश्वकल्याण द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया। लेकिन कोरोना महामारी के चलते 7 दिनों तक चलने वाले सभी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद क्षेत्रीय जन नहीं ले पाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को अपराहन 2 बजे जिलाधिकारी डॉ आदर्श …
रामनगर (बाराबंकी)। प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मेला महोत्सव का जिलाधिकारी ने गाजे बाजे के साथ विश्वकल्याण द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया। लेकिन कोरोना महामारी के चलते 7 दिनों तक चलने वाले सभी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद क्षेत्रीय जन नहीं ले पाएंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को अपराहन 2 बजे जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह व क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी ने संयुक्त रूप से गाजे बाजे व पुजारी आदित्यनाथ तिवारी की ओर से वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच विश्वकल्याण द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया।
मंदिर के पुजारियों आदित्य नाथ तिवारी अनिल शास्त्री पंडित अवधेश शास्त्री ने मुख्य अतिथि जिला धिकारी डॉ आदर्श सिंह क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी मेला सचिव उप जिलाधिकारी केडी शर्मा सीओ दिनेश कुमार दुबे तहसीलदार सुरेंद्र कुमार परियोजना निदेशक भोलानाथ कनौजिया बीडीओ अमित त्रिपाठी का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
पढ़ें: रायबरेली: मिलर्स मांग पर अड़े, धान खरीद को नहीं मिली रफ्तार
इसके पश्चात जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी सहित सभी लोगों ने प्रसिद्ध शिव मंदिर जाकर भगवान शिव का पूजन व जलाभिषेक कर मानव कल्याण व समूचे विश्व से कोरोना जैसी महामारी के खात्मे की कामना की जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते महोत्सव में होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जान है तो जहान है। यदि सभी लोग सुरक्षित रहे तो हमेशा महादेवा महोत्सव शानदार होंगे। इस मौके पर जिला पंचायत बाराबंकी के अभियंता पीके त्रिपाठी एडीओ पंचायत राम आसरे अवर अभियंता आर ई एस बाबूराम वर्मा, पंचायत सचिव अखिलेश दुबे, डॉक्टर रामनरेश यादव, प्रधान महादेवा राजन तिवारी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत जन मौजूद रहे।
