गोरखपुर: प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान के तहत भाजपा ने किया सदस्यता शिविर का आयोजन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में नगर के सभी 10 मंडलों में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष की अगुवाई में युवा मोर्चा से सैकड़ों युवाओं को भाजपा सदस्यता दिलाकर विचारधारा से जोड़ने का कार्य …
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में नगर के सभी 10 मंडलों में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष की अगुवाई में युवा मोर्चा से सैकड़ों युवाओं को भाजपा सदस्यता दिलाकर विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया गया।
सत्यार्थ मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया कि युवा मोर्चा द्वारा महानगर के 10 मंडलों में एक साथ सदस्यता शिविर का आयोजन कर हर वर्ग के हजारों युवाओं को सदस्यता दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
महानगर प्रवासी के रूप में भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू राजभर ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा विश्व पटल पर युवाओं की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है तथा बूथ स्तर तक सदस्यता दिलाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राहुल गिरी, रजत गुप्ता, आलोक आनंद, नीरज पाण्डेय, राहुल साहनी, लक्की योगी, शिवम सिन्हा, राहुल चौरसिया, विशाल पांडेय, विजय जायसवाल, पंकज निषाद नीरज प्रताप, राहुल पाण्डेय, विजय यादव,सूरज राय, सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
पिकअप ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी के टोला सतहवा पूर्वी के पास शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे साइकिल से चौरीचौरा तहसील जा रहे प्राइवेट मुंशी चंडी प्रसाद यादव(65वर्षिय )को पीछे से पिकअप ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।पुलिस ने पिकअप व शव को अपने कब्जे में ले लिया…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-गोरखपुर: पिकअप ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत
