सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली/सीतापुर। जिले के अटरिया इलाके में शुक्रवार को नेशनल हाइवे पर कुंवरपुर पुलिस चेकपोस्ट के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार लखनऊ की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा जख्मी हो गया। उसको निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया …

सिधौली/सीतापुर। जिले के अटरिया इलाके में शुक्रवार को नेशनल हाइवे पर कुंवरपुर पुलिस चेकपोस्ट के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार लखनऊ की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा जख्मी हो गया। उसको निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

महिला अपने भतीजे संग लखनऊ से अटरिया जा रही थी। घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के हालूपुर गांव निवासी सूर्यकली 65 वर्ष अपने भतीजे अभय सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को अटरिया आ रही थी। जब वह कुंवरपुर के समीप पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें:-अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस: दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस हादसे में बुजुर्ग महिला सूर्यकली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भतीजा अभय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घायल को राहगीरो द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, जांच शुरू

थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस व मृतका के मायके वालों को खबर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार