बरेली: सुभाषनगर में महिला के साथ तमंचे के दम पर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक का दोस्त उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर पहुंचा और उसने दोस्त की पत्नी पर तमंचा तान कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सुभाषनगर पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सुभाषनगर के मढ़ीनाथ की रहने वाली महिला ने …

बरेली, अमृत विचार। मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक का दोस्त उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर पहुंचा और उसने दोस्त की पत्नी पर तमंचा तान कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सुभाषनगर पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

सुभाषनगर के मढ़ीनाथ की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति एक मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। उसके साथ में मढ़ीनाथ का रहने वाला दूसरा लड़का भी मेडिकल स्टोर पर काम करता है। एक साथ काम करने के कारण दोनों की दोस्ती हो गई है। आरोप है कि 15 अक्टूबर की दोपहर पीड़िता के पति का दोस्त घर आया और पति के बारे में पूछने लगा।

महिला ने बताया कि उसका पति घर पर नहीं है। इसपर वह जबरन उसके घर में घुस आया और और दरवाजा बंद कर उसने महिला पर तमंचा तान दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने सुभाषनगर पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

इससे परेशन महिला गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत की। जिसके बाद एसएसपी ने सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार