बरेली: दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती पर जानलेवा हमला
बरेली, अमृत विचार। कुछ माह पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ युवती ने प्रेमी से निकाह कर लिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती से दहेज में लाखों की मांग शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते हुए महिला ने ससुरालियों पर गर्भपात कराने के लिए जानलेवा हमला करने का भी आरोप …
बरेली, अमृत विचार। कुछ माह पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ युवती ने प्रेमी से निकाह कर लिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती से दहेज में लाखों की मांग शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते हुए महिला ने ससुरालियों पर गर्भपात कराने के लिए जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर की रहने वाली एक पांच माह की गर्भवती महिला शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि छह माह पहले उसने क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच लाख नकद समेत अन्य सामान की मांग शुरू कर दी।
मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने आये दिन मारपीट शुरू कर दी। बताया कि वर्तमान में वह पांच माह की गर्भवती है। आरोप है कि 2 दिसंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भपात के इरादे से उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।
महिला ने जब हमले का बचाव किया तो चाकू हाथ में लगने से वह घायल हो गई। घायल अवस्था में एसएसपी कार्यालय पहुंचकर महिला ने जान का खतरा जताते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
