बिग बॉस 15: शो में हो सकती है सीजन 13 की शहनाज गिल की एंट्री, देखें…
मुंबई। टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 के मेकर्स अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए हर पॉसिबल कोशिश कर रहे हैं। पहले पुराने सीजन के कंटेस्टेंट को शो में वीआईपी के तौर पर बुलाया गया तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि शो में बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की फेमस कंटेस्टेंट …
मुंबई। टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 के मेकर्स अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए हर पॉसिबल कोशिश कर रहे हैं। पहले पुराने सीजन के कंटेस्टेंट को शो में वीआईपी के तौर पर बुलाया गया तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि शो में बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की फेमस कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को गेस्ट के तौर पर घर पर बुलाया जा रहा है। अपने बेस्ट फ्रैंड सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत के बाद से ही शहनाज गिल टूट सी गई हैं। अभी वो पूरी तरह नॉर्मल नहीं हो पाई हैं।
बका दें, बिग बॉस 15 के मेकर्स चाहते हैं कि एक्ट्रेस शहनाज गिल शो में बतौर गेस्ट आएं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस शहनाज गिल ने मेकर्स के इस ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया है। अब शहनाज ये ऑफर स्वीकार करती हैं या नहीं, ये देखने वाली बात होगी। बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का सीजन बिग बॉस 13 काफी हिट रहा था। इस शो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। जिसके बाद फैंस इन्हें सिडनाज कहकर बुलाने लगे थे।
पढ़ें- आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का गाना ‘माफी’ हुआ रिलीज
फैंस शहनाज को शो में फिर से देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। कई फैंस शहनाज को बिना सिद्धार्थ शुक्ला के देखकर दुखी भी महसूस करेंगे। लेकिन इन सबसे पहले अभई इंतजार का समय है और देखने की बात है कि एक्ट्रेस मेकर्स को क्या जवाब देतीं हैं।
