खंड शिक्षा अधिकारी की बीएसए ने बैठाई जांच, यूटा की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग में निरंतर खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही है।  यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने लेटर पैड पर 8 बिंदुओं पर खंड शिक्षा अधिकारी जलालाबाद ओ पी वर्मा की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता …

कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग में निरंतर खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही है।  यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने लेटर पैड पर 8 बिंदुओं पर खंड शिक्षा अधिकारी जलालाबाद ओ पी वर्मा की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह से की आपने ईमानदार और कर्मठ स्वभाव से पहचान बना चुकी बीएसए ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर जांच टीम गठित करते हुए, बियो जलालाबाद को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक से हटाकर बीएसए कार्यालय पर सम्बद्ध करते हुए, विमल तिवारी को जलालाबाद का बी ओ दायित्व सौंप दिया और जांच हेतु गठित टीम में विभाग में अपनी कर्मठता और ईमानदारी के लिए जाने जाने वाले वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार सिंह, सहायक लेखाधिकारी अजय कुमार और बी ओ हसेरन संजय वर्मा  की जांच टीम गठित की।

पढ़े- लखनऊ: मेजबान यूपी रेबल्स ने किया जीत के साथ आगाज

यूटा जिलाध्यक्ष पंकज भदौरिया ने बताया कि बीओ की शिकायत पूर्व बीएसए से भी कई बार की जा चुकी है, और सौरिख ब्लॉक में भी आप द्वारा भ्रष्टाचार की चरम सीमा को पार किया गया था, शिक्षकों पर निरीक्षण, सीसीएल , और कैंपोजिट के नाम पर धन उगाही की जाती थी, इसके बाद अध्यक्ष ने कहा ऐसे किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को नही बख्शा जाएगा जो शिक्षकों का शोषण करने का प्रयास करेगा, यूटा टीम सदैव शिक्षक हित में तत्पर है।

संबंधित समाचार