सीतापुर: बेखौफ चोरों ने नकदी, जेवर सहित पार किया तीन लाख का माल, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। इलाके में बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी सहित करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। चोरी की जानकारी होते ही घरवालों के होश उड़ गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मानपुर थाना क्षेत्र के खरैला गांव निवासी विशुन कुमार, रिंकू व उमेश कुमार पुत्रगण रामलाल एक ही …

सीतापुर। इलाके में बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी सहित करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। चोरी की जानकारी होते ही घरवालों के होश उड़ गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

मानपुर थाना क्षेत्र के खरैला गांव निवासी विशुन कुमार, रिंकू व उमेश कुमार पुत्रगण रामलाल एक ही मकान में रहते हैं। तीनों भाइयों के जेवरात सहित सामान इनकी माता के कमरे में रखा था। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर घर की दीवाल फांद कर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बक्सों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, 60 लीटर पिपरमिंट का तेल, कपड़े व तीस हजार की नकदी पार कर दी।

परिजनों के मुताबिक चोरों ने करीब तीन लाख की चोरी कर ली। विशुन कुमार ने बताया सुबह तीन बजे चोरी की जानकारी होने पर गांव के बाहर दो टूटे हुए बॉक्स पड़े मिले। घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान का बढ़ा खतरा, अब एम्स में खुलेगी नई जांच लैब

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए आरटीपीसीआर जांच को बढ़ाने की तैयारी की गई है। एम्स में रोजाना 1500 तक सैंपलों की जांच की व्यवस्था है। वहीं अन्य अस्पतालों से हर रोज तीन हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अब एम्स में कोरोना के नए वैरिएंट की जांच की क्षमता बढ़ने के साथ ही नई लैब को खोलने की तैयारी है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान का बढ़ा खतरा, अब एम्स में खुलेगी नई जांच लैब

संबंधित समाचार