संदिग्ध अवस्था में नदी में डूबे छात्र का तीसरे दिन बरामद हुआ शव
हरदोई। तीन दिन पहले संदिग्ध अवस्था में नदी में डूबे छात्र का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया । जानकारी के मुताबिक सांडी थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सुमित 17 …
हरदोई। तीन दिन पहले संदिग्ध अवस्था में नदी में डूबे छात्र का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया ।
जानकारी के मुताबिक सांडी थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सुमित 17 पुत्र कृपाशंकर अपने दो भाइयों में बड़ा था। वह सांडी स्थित आसाराम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार के दिन छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर जाने के लिए निकला हुआ था काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी परिजनों ने छात्र की तलाश करने के लिए घर से निकले गांव के बाहर गर्रा नदी की पटरी पर छात्र की दोनो चप्पलें मिली।
ये भी पढ़ें- कोरोना के नए वेरिएंट Omicron ने बढ़ाई चिंता, कम उम्र के बच्चों में बढ़ रहे संक्रमण के मामले
जिसके बाद परिजनों ने फर्रुखाबाद से गोताखोरों को बुलाया गोताखोरों ने नदी में ढूंढने के लिए काफी मशक्कत की फिर भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली शुक्रवार की सुबह गोताखोरों ने शव की तलाश के लिए नदी में जाल डाला घटना स्थल से कुछ दूरी पर छात्र का शव बरामद हुआ मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल सा बना हुआ है।
पढ़ें-सीतापुर: बेखौफ चोरों ने नकदी, जेवर सहित पार किया तीन लाख का माल, पुलिस जांच में जुटी
