मजबूत व प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षा का अहम महत्व: ज्ञान प्रकाश सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा है कि एक मजबूत और प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षा का अहम महत्व होता है। साथ ही सिंह ने कहा कि शिक्षा उन्नति, प्रगति, उत्पादन, विकास और स्वास्थ्य का मुख्य आधार है। समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह शनिवार …

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा है कि एक मजबूत और प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षा का अहम महत्व होता है। साथ ही सिंह ने कहा कि शिक्षा उन्नति, प्रगति, उत्पादन, विकास और स्वास्थ्य का मुख्य आधार है। समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज बच्चों के लिए शिक्षा-दीक्षा सहित विकास के सभी संसाधन उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

ग्रामीण परिवेश में शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए जौनपुर स्थित ग्राम गोधना के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ‘बिल्डिंग ऐज लर्निंग एड’’(बीएएलए) के मानक के मुताबिक पुनर्निर्माण व सूचना प्रौद्योगिकी के अद्यतन आधारभूत सुविधा से युक्त स्मार्ट क्लासरुम का निर्माण कार्य करवाया है।

पढ़ें: अयोध्या: देश ही नहीं अब विदेशों में भी दिखेगी हनुमान गढ़ी की छाप, जानें कैसे…

इसके अलावा स्मार्ट क्लास की संकल्पना को साकार करने के लिए प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का जिर्णोद्धार कर कंप्यूटर समेत आधुनिक तकनीकी प्रणाली विकसित किया गया है। जिससे स्थानीय बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सभी के लिए कार्य कर रही है।

चारों तरफ विकास किया जा रहा है, किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। पूर्व की सरकारों में खराब कानून व्यवस्था को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिया है। पहले अपराधी नेताओं के साथ चलते थे, अब अपराधी किसी तरह जान बचाकर कहीं चोरी-छिपे रह रहे हैं या जमानत निरस्त करा कर जेल में चले गए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म