बरेली: चार दिनों से लपता ट्रक चालक का नाले में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, हादसा या हत्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज के जोरा मकरंदपुर गांव का रहने वाला भूपेंद्र बीते चार दिनों से लपता था। मगर शनिवार दोपहर उसका शव गांव के ही एक नाले से बरामद हुआ है। भूपेंद्र के शव की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज …

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज के जोरा मकरंदपुर गांव का रहने वाला भूपेंद्र बीते चार दिनों से लपता था। मगर शनिवार दोपहर उसका शव गांव के ही एक नाले से बरामद हुआ है। भूपेंद्र के शव की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

बीते चार दिन पहले ट्रक लेकर गया था भूपेंद्र
परिजनों ने बताया कि जब वह घर से जा रहा था तो उसने बताया था कि वह ट्रक लेकर जा रहा है। पिछले चार दिन से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। अनहोनी की आशंका के चलते घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन भी की। मगर कोई सुराग नहीं मिला था। मगर मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर पर लोगों को तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े-

बरेली: नवाबगंज में डकैती के मामले में पुलिस ने ‘भूत’ को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार