अयोध्या में बाबा अभिराम दास की स्मृति में खुलेगा संस्कृत विश्वविद्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में शुरू से अग्रणी भूमिका निभाने वाले बाबा अभिराम दास की स्मृति में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना अयोध्या में की जाएगी। इसकी घोषणा शनिवार को उनकी पुण्यतिथि पर उनके शिष्य महंत धर्मदास ने की। राम जन्मभूमि के पक्षकार रहे महंत धर्मदास ने अपने गुरु और राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में …

अयोध्या। राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में शुरू से अग्रणी भूमिका निभाने वाले बाबा अभिराम दास की स्मृति में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना अयोध्या में की जाएगी। इसकी घोषणा शनिवार को उनकी पुण्यतिथि पर उनके शिष्य महंत धर्मदास ने की।

राम जन्मभूमि के पक्षकार रहे महंत धर्मदास ने अपने गुरु और राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बाबा अभिराम दास की 41वीं पुण्यतिथि मना श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान संत महंतों ने पुष्पांजलि समर्पित की। दरसअल कहते हैं कि 22-23 दिसंबर, 1949 की रात को विवादित इमारत में बाबा अभिराम दास ने रामलला की मूर्ति स्थापित की थी।

पढ़ें: उन्नाव: पैसा मांगने पर व्यापारी को गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर महंत धर्मदास ने घोषणा की है कि बाबा अभिराम दास के नाम से अयोध्या धाम में संस्कृत विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इस विश्वविद्यालय का नाम राम जन्मभूमि समर्पित बाबा अभिराम दास वेद वेदांग शिक्षण प्रशिक्षण विद्या पीठम होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरयू के तट पर संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। चैत रामनवमी के पहले कार्य आरंभ होगा। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

ठाकुर जी के चरणों में गिरते हैं भक्त के आंसू: मोरारी बापू

रामकथावाचक संत मोरारी बापू ने परिक्रमा के दौरान अयोध्या, तमसा तट, श्रंगवेरपुर, प्रयागराज, चित्रकूट के बाद पुन: शनिवार को आठवें दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं और साधु-संतों को रामकथा रसपान कराया। अयोध्या कांड में प्रधान करुण रस को व्याख्यायित करते हुए बापू कहते हैं कि भक्त के सजल नेत्रों से गिरे आंसू तो मात्र ठाकुर जी के चरणों में ही गिरते हैं।

संबंधित समाचार