भाजपा सरकार किसान विरोधी है : संदीप कश्यप
सीतापुर। मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा के निर्देश पर लखीमपुर खीरी मे मारे गये किसानों की घटना के तीन माह पूरे होने के बाद भी उन्हें न्याय न मिलने पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने किसान स्मृति दिवस मनाया। मूलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संदीप कश्यप के नेतृत्व मे यूथ कार्यकर्ताओं ने …
सीतापुर। मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा के निर्देश पर लखीमपुर खीरी मे मारे गये किसानों की घटना के तीन माह पूरे होने के बाद भी उन्हें न्याय न मिलने पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने किसान स्मृति दिवस मनाया। मूलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संदीप कश्यप के नेतृत्व मे यूथ कार्यकर्ताओं ने मृतक किसानों के नाम पर दीप जलाकर उन्हें, श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर संदीप कश्यप ने कहा की भाजपा की सरकार किसान विरोधी सरकार है, जो किसानों को अपनी गाडियो के नीचे कुचलना जानती है। ऐसी सरकार को मुह तोड़ जवाब दिया जायेगा। भाजपा सरकार मंहगाई बढाकर गरीबों के मुंह से निवाला छीन रही है। गरीब आत्महत्या करने को मजबूर है।
भाजपा का बेटी बचाओ नारा मात्र छलावा है। जबकि प्रदेश में बेटियों की आबरू सुरक्षित नही है। आये दिन बलत्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कुम्भकरणी सरकार उद्योग पतियों को बढाने में व्यस्त है। अगामी चुनाव में जनता सबका हिसाब लेगी। इस मौके पर संजय चौधरी, अभय सिंह, प्रदीप तिवारी, सुरेन्द्र भार्गव प्रमुख रूप से मौजूदा रहे।
बेखौफ चोरों ने नकदी, जेवर सहित पार किया तीन लाख का माल, जांच में जुटी पुलिस
इलाके में बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी सहित करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। चोरी की जानकारी होते ही घर वालो के होश उड़ गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मानपुर थाना क्षेत्र के खरैला गांव निवासी विशुन कुमार, रिंकू व उमेश कुमार पुत्रगण रामलाल एक ही मकान में रहते हैं।
यह भी पढ़ें:-लड़की के दोपहिया वाहन के लिए जारी कर दी SEX अक्षर वाली पंजीकरण संख्या, परिवहन विभाग को नोटिस जारी
