मिशन 2022: भाजपा में घोषणा पत्र बनाने को लेकर मंथन शुरू
लखनऊ। प्रदेश के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां जमीनी स्तर पर शुरू कर दी है। चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति ने शनिवार को दूसरी बैठक राज्यमंत्री अतुल गर्ग के आवास पर की। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष …
लखनऊ। प्रदेश के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां जमीनी स्तर पर शुरू कर दी है। चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति ने शनिवार को दूसरी बैठक राज्यमंत्री अतुल गर्ग के आवास पर की। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष बृजलाल भी उपस्थित रहे। सदस्य के रूप में सांसद रीता बहुगुणा जोशी और कांता कर्दम समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता इन दिनों में प्रदेशभर में लोगों से मिल रहे हैं और उसके हिसाब से घोषणा पत्र के लिए लोगों की भावनाओं को जुटा रहे हैं। जो भी नेता प्रदेश में बैठकें कर रहे हैं और उसमें लोगों की जो मांग आ रही हैं उन्हें समिति जोड़ती जा रही हैं। लोगों के सुझावों पर समिति के सदस्य लगातार मंथन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: संविदा कर्मियों के बाद फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने भरी हुंकार, मांगों को लेकर हड़ताल शुरू
भाजपा राज्य में एक ऐसा संकल्प पत्र लेकर आना चाहती है, जिससे जनता प्रभावित हो और प्रदेश के विकास की बेहतर संभावनाएं नजर आए। भाजपा ने अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है जो कि अपना-अपना काम कर रही हैं। महिला मुद्दों पर गहनता से विचार करने के लिए सांसद रीता बहुगुणा और कांता कर्दम ने समिति के समक्ष कई मुद्दों पर विचार रखें। जिसे अगली बैठक में विचार किए जाने पर सहमति बनी।
यह भी पढ़ें:-लड़की के दोपहिया वाहन के लिए जारी कर दी SEX अक्षर वाली पंजीकरण संख्या, परिवहन विभाग को नोटिस जारी
