गोरखपुर: बासगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने किया सड़क का लोकार्पण
गोरखपुर। बांसगांव के क्षेत्रीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने शनिवार को बांसगांव क्षेत्र के दुबौली में 220 मीटर लंबा सीसी रोड 11लाख 15 हजार की लागत से बने स्व. रामगिरीश राय मार्ग का लोकार्पण किया। सड़क का लोकार्पण करते हुए डा.विमलेश पासवान ने कहा कि सड़क विकास का माध्यम है।सड़को को सड़कों से जोड़ा जाए। …
गोरखपुर। बांसगांव के क्षेत्रीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने शनिवार को बांसगांव क्षेत्र के दुबौली में 220 मीटर लंबा सीसी रोड 11लाख 15 हजार की लागत से बने स्व. रामगिरीश राय मार्ग का लोकार्पण किया। सड़क का लोकार्पण करते हुए डा.विमलेश पासवान ने कहा कि सड़क विकास का माध्यम है।सड़को को सड़कों से जोड़ा जाए। सरकार विकास के लिए हर स्तर पर कटिबद्ध है। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।सीसी रोड लोकार्पण का कार्यक्रम निस्फी लकुड़ी दुबौली में सम्पन्न हुआ।
क्षेत्रीय विधायक डा. विमलेश पासवान ने रामगिरीश राय महाविद्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है हम शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रामगिरीश राय महाविद्यालय में उपस्थित हूं। जिससे इस क्षेत्र के अभिभावकों को शिक्षा के क्षेत्र में इस महाविद्यालय से संतुष्टि मिलता है।ऐसे महान बाबू जी के नाम को उनके बड़े पुत्र डा. विनय राय अमर कर दिए। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार डाक्टर विनय राय ने किया।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. विनय राय ने कहा कि विधायक जी के द्वारा ग्राम सभा को सीसी रोड मेरे पिताजी के नाम पर दिया गया यह बड़े सौभाग्य की बात है। विद्यालय में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण अंचल में विद्यालय की स्थापना का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाना है।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को शिक्षा की सुविधा इस ग्रामीण क्षेत्र में ही मिल जाना है।कार्यक्रम का संचालन परमेश दूबे ने किया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय,जानीपुर मंडल अध्यक्ष राजन सिंह, विवेक राय,नवनीत सिंह,सन्तोष चंद,इन्द्रसेन सिंह, भास्कर राय,ग्राम प्रधान प्रदीप राय बबलू,रामदरश राय,आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-विधानसभा चुनाव में पांच सीटें भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस: रीता बहुगुणा जोशी
