उन्नाव: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटी-बेटा गंभीर
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के टोपरा गांव स्थित बाजार के समीप शनिवार दोपहर ओम प्रकाश यादव अपनी बाइक से पिता श्रीराम पुत्र जोधा के साथ अपनी बेटी को पुरवा से दवा दिलाने के बाद वापस आते समय गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो के चालक यार मोहम्मद ने जोरदार टक्कर …
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के टोपरा गांव स्थित बाजार के समीप शनिवार दोपहर ओम प्रकाश यादव अपनी बाइक से पिता श्रीराम पुत्र जोधा के साथ अपनी बेटी को पुरवा से दवा दिलाने के बाद वापस आते समय गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो के चालक यार मोहम्मद ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे मे बाइक सवार ओमप्रकाश व 75 वर्षीय पिता श्री राम यादव व श्री राम की बेटी पूर्णिमा समेत तीनों को गंभीर चोटें आई। घायलों को मौरावां प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने देखते ही ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय श्री राम पुत्र जोधा की मोहनलालगंज के समीप मौत हो गई । परिजन शव को लेकर मौरावां थाना पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बासगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने किया सड़क का लोकार्पण
बांसगांव के क्षेत्रीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने शनिवार को बांसगांव क्षेत्र के दुबौली में 220 मीटर लंबा सीसी रोड 11लाख 15 हजार की लागत से बने स्व. रामगिरीश राय मार्ग का लोकार्पण किया। सड़क का लोकार्पण करते हुए डा.विमलेश पासवान ने कहा कि सड़क विकास का माध्यम है।सड़को को सड़कों से जोड़ा जाए। सरकार विकास के लिए हर स्तर पर कटिबद्ध है। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।सीसी रोड लोकार्पण का कार्यक्रम निस्फी लकुड़ी दुबौली में सम्पन्न हुआ।…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-गोरखपुर: बासगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने किया सड़क का लोकार्पण
