बरेली: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि इज्जतनगर के बिहारकला निवासी अशरफ की किराने की दुकान है। दो साल पहले अशरफ तमंचे के बल पर युवती को दुकान के पास बने घर में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती ने बताया कि जब उसने …

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि इज्जतनगर के बिहारकला निवासी अशरफ की किराने की दुकान है। दो साल पहले अशरफ तमंचे के बल पर युवती को दुकान के पास बने घर में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती ने बताया कि जब उसने रिपोर्ट दर्ज कराने बात कही तो आरोपी शादी का झांसा देने लगा।

इसके बाद आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि तीन माह पहले उसने युवक से शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

परिजनों ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आरोपी और उसके परिजनों ने दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार