हल्द्वानी: पुलिस विभाग को नोटिस भेजेगी नगर निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम को राजस्व का नुकसान पहुंचाने में निजी भवनों के मालिक ही नहीं, सरकारी विभाग भी शामिल हैं। इसमें पुलिस विभाग भी है। हैरानी की बात तो यह है कि इस विभाग ने कर जमा करना तो दूर नए भवनों का मूल्यांकन तक नहीं कराया है। इस वजह से अब तक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम को राजस्व का नुकसान पहुंचाने में निजी भवनों के मालिक ही नहीं, सरकारी विभाग भी शामिल हैं। इसमें पुलिस विभाग भी है। हैरानी की बात तो यह है कि इस विभाग ने कर जमा करना तो दूर नए भवनों का मूल्यांकन तक नहीं कराया है। इस वजह से अब तक भवन कर को लेकर कोई आंकलन नहीं किया गया जा सका। अब नगर निगम पुलिस को नोटिस भेजकर मूल्यांकन रिपोर्ट मांगने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि भवन कर के माध्यम से नगर निगम को कुल राजस्व का 30 से 40 फीसदी प्राप्त होता है। इसमें शहर की दुकानों से लेकर मकानों और सरकारी भवनों से यह टैक्स लिया जाता है। आवासीय और कामर्शियल भवनों पर तो निगम सख्ती करते हुए वसूलता है लेकिन कई बड़े विभाग कार्रवाई न होने की वजह से कर जमा करने में देरी करते हैं। इसमें एक पुलिस विभाग भी शामिल है। नगर निगम की कर निरीक्षक पूजा चंद्र के अनुसार पुलिस बहुउद्देशीय भवन और शहर क्षेत्र में बने अन्य चौकियों के नए भवनों का मूल्यांकन नहीं हुआ है। इससे उन्हें कितना कर जमा करना है, इसकी गणना नहीं हो पा रही है। उन्हें नोटिस भेजकर स्वयं मूल्यांकन कर रिपोर्ट देने को कहा जाएगा।

कर जमा नहीं करने वाले सरकारी भवनों की सूची मांगी है। सभी को नोटिस जारी कर कर जमा करने को कहा जाएगा। समय पर कर जमा नहीं करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

– पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त

संबंधित समाचार