लखनऊ: सीएम योगी आज करेंगे पांच हजार नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ पांच दिसम्बर को अपने सरकारी आवास पर पांच हजार नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी 15 जनपदों में स्थापित बीएसएल-2 प्रयोगशालाओं और एमएएनटीआरए ऐप का लोकार्पण भी करेंगे। यह जानकारी देते हुए शनिवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान मातृ स्वास्थ्य …

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ पांच दिसम्बर को अपने सरकारी आवास पर पांच हजार नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी 15 जनपदों में स्थापित बीएसएल-2 प्रयोगशालाओं और एमएएनटीआरए ऐप का लोकार्पण भी करेंगे।

यह जानकारी देते हुए शनिवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान मातृ स्वास्थ्य व नियमित टीकाकरण में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली एमएनएम को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि एक स्वास्थ्य उपकेंद्र पांच हजार की आबादी को सुविधा देने के लिए स्थापित किया जाता है। यह उपकेंद्र महत्वाकांक्षी और अन्य पिछड़े जिलों में काफी बड़ी संख्या में स्थापित किए जा रहे हैं।

पढ़ें: ओमीक्रोन के खिलाफ कारगर हथियार साबित होगा टीकाकरण: धीमान

इन पांच स्वास्थ्य उपकेन्द्रों से एक वर्ष में ढाई से तीन करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी। एक साथ इस स्तर का इंटरवेंशन, पहले कभी भी किसी भी प्रदेश सरकार की ओर से नहीं किया गया। इन उपकेंद्रों से महिलाओं और बच्चों के साथ ही, अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं घर के निकट प्राप्त हो सकेंगी। बच्चों के टीकाकरण में इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों की विशेष भूमिका होगी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के 15 जनपदों में बीएसएल-2 लैब के लोकार्पण से अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में आरटीपीसीआर जांच सुविधा सम्पन्न लैब क्रियाशील हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी चिकित्सा इकाइयों में प्रसव-उपरांत सूचना का संकलन किए जाने के आशय से ‘मंत्र -मां नवजात ट्रैकिंग ऐप’ का लोकार्पण किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से राजकीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य इकाइयों पर होने वाले समस्त प्रसव से संबंधित सूचनाओं का अंकन, मूल्यांकन और अनुश्रवण हिन्दी भाषा में किया जा सकेगा।

संबंधित समाचार