अशोक गहलोत बोले- प्रदेश भाजपा का कार्यकारिणी प्रस्ताव है झूठ का पुलिंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी के प्रस्ताव को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता समझदार है और वो भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। गहलोत ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहले दिन स्वीकृत प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया …

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी के प्रस्ताव को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता समझदार है और वो भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। गहलोत ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहले दिन स्वीकृत प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही।

प्रदेश भाजपा का कार्यकारिणी प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा है। किसान कर्जमाफी, किसान मित्र ऊर्जा योजना, कोविड प्रबंधन समेत हर मुद्दे पर इसमें केवल असत्य लिखा है। यह तथ्य और तर्कों के परे है और अमित शाह यहां आकर इस झूठ के पुलिंदे पर मुहर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझदार है।

वो भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। पूर्व में भी गृह मंत्री को राजस्थान की जनता ने करारा जवाब दिया है और इस बार भी इनके झांसे में नहीं आएगी चाहे ये कितना भी दुष्प्रचार कर लें। उन्होंने कहा कि हार से घबराकर एवं बौखलाकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य नेता संसाधनों का दुरुपयोग कर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं।

वर्ष 2018 में हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में हुए आठ विधानसभा चुनावों में से छह में कांग्रेस को जीत मिली है। यह हमारे सुशासन पर जनता का भरोसा है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करने वाली भाजपा की इन चुनावों में जमानत तक जब्त हुई और तीसरे एवं चौथे स्थान पर रही।

यह भी पढ़े-

आईटी क्षेत्र की स्टार्टअप फारआई को अगले एक साल में ‘यूनिकॉर्न’ बनने की उम्मीद

संबंधित समाचार