मुरादाबाद : हादसे में घायल हुए युवक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 10 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार तड़के दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मझोला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे का शिकार हुआ 25 वर्षीय दीपक गुप्ता मझोला थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। 10 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार तड़के दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मझोला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हादसे का शिकार हुआ 25 वर्षीय दीपक गुप्ता मझोला थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी मिलन विहार का निवासी था। वह गौतम बुद्ध पार्क के पास हेलमेट और चश्मे बेचता था। 24 नवंबर को वह बाइक पर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक को सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल दीपक गुप्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूचना पर पहुंचे परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए एपेक्स अस्पताल ले गए थे, जहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। दीपक की मौत से उसके पिता राजू गुप्ता मां गीता छोटे भाई बहन अंकित, नकुल और पूजा गुप्ता का रो रो कर बुरा हाल है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची मझोला पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार