Samsung का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, ये हैं फीचर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कंपनी सैमसंग ने कम कीमत का बजट स्मार्टफोन Samsung गैलेक्सी A13 5G लॉन्च कर दिया है। अभी इसे US में लॉन्च किया गया है।  एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ने गैलेक्सी A13 5G की US में कीमत 249.99 डॉलर (18,700 रुपये) तय की गई है। फिलहाल यह फोन …

कंपनी सैमसंग ने कम कीमत का बजट स्मार्टफोन Samsung गैलेक्सी A13 5G लॉन्च कर दिया है। अभी इसे US में लॉन्च किया गया है।  एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ने गैलेक्सी A13 5G की US में कीमत 249.99 डॉलर (18,700 रुपये) तय की गई है। फिलहाल यह फोन सैमसंग का सबसे सस्ता 5जी फोन है।

Samsung गैलेक्सी A13 5G के कैमरे में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर है, जिसके साथ डेप्थ और मैक्रो के लिए 2 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung गैलेक्सी A13 5G में 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि HD+ रेजोलूशन और 720×1600 पिक्सल्स के साथ आता है। ये फोन वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसे सैमसंग इनफिनिटी-V स्क्रीन कहता है। सैमसंग गैलेक्सी A13 5G का डिस्प्ले एक सेकेंड में 90 बार तक रिफ्रेश होता है।

पावर के लिए Samsung गैलेक्सी A13 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy A13 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक 3.5mm हेडफोन जैक, एक USB Type-C पोर्ट और Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ये फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC है, और ये Mali G57 GPU से पेयर्ड है. ये फोन 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ट One UI 3.0 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है।

यह भी पढ़े-

PlayStation 5 की प्री-बुकिंग हुई शूरू, जानें कैसे करें ऑर्डर

संबंधित समाचार