बरेली: सपाइयों ने चौपाल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र में भाजपा हटाओ देश बचाओ जनजागरण चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी में महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा की यहां मौजूद महिलाओं की उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि महिलाएं भाजपा के खिलाफ जागरूक हो चुकी है। मंहगाई और अपराध से निजात दिलाने को …

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र में भाजपा हटाओ देश बचाओ जनजागरण चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी में महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा की यहां मौजूद महिलाओं की उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि महिलाएं भाजपा के खिलाफ जागरूक हो चुकी है। मंहगाई और अपराध से निजात दिलाने को वह 2022 में भाजपा को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगी।

विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष संजीव ने कहा कि जनता भाजपा के जुमलों से त्रस्त है। भाजपा नफरत की राजनीति से दोबारा सत्ता में आने के सपने देख रही है, लेकिन हम गली मोहल्ले और गांवों में जाकर सपा की नीतियों से अवगत कराते रहेंगे।

दिनेश यादव ने कहा हर वर्ग भाजपा से परेशान हो चुका है और अखिलेश यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। महानगर उपाध्यक्ष हैदर अली, ओमपाल यादव, गौरव चौहान, इश्तियाक सकलैनी आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार