बिग बॉस 15: शो में आईं सारा अली खान, करण कुंद्रा को दिया ‘कमजोर प्लेयर’ का टैग
मुंबई। टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) की टीआरपी का ग्राफ अब थोड़ा बढ़ता नजर आ रहा है। मेकर्स का वाइल्डकार्ड एंट्री वाला आइडिया काम आता साबित हो रहा है। बिग बॉस में वाइल्डकार्ड एंट्री होने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी शो को देखने में बढ़ती दिखाई दे रही है। …
मुंबई। टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) की टीआरपी का ग्राफ अब थोड़ा बढ़ता नजर आ रहा है। मेकर्स का वाइल्डकार्ड एंट्री वाला आइडिया काम आता साबित हो रहा है। बिग बॉस में वाइल्डकार्ड एंट्री होने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी शो को देखने में बढ़ती दिखाई दे रही है। इस बार के वीकेंड का वार में सलमान खान सभी घरवालों को आइना दिखाते नजर आएं। शो में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को सलमान खान ने खूब फटकार लगाई।
बता दें, इस बार के वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी शामिल थीं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ (Atrangi Re) के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) के शो में पहुंचीं थीं। सभी घरवालों ने सारा अली खान का वेलकम काफी अच्छी तरह किया। घर में एंट्री करने के बाद सारा अली खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टास्क दिए।
पढ़ें- वाणी कपूर ने लगाया ग्लैमर का तड़का, थाई स्लिट ड्रेस में दिखी बला सी खूबसूरत
एक्ट्रेस ने एंट्रे लेते ही करण कुंद्रा से दो सवाल किए, किसे फिनाले में नहीं देखते हैं और दूसरा घर में सबसे कमजोर प्लेयर कौन हैं। करण कुंद्रा ने फिनाल में तेजस्वी को नहीं देखते हैं और कमजोर प्लेयर के लिए करण ने तेजस्वी और उमर का नाम लिया।
करण के जवाब सुनने के बाद सारा उनको सेफ प्लेयर कहती हैं। इसके साथ ही सारा ने करण को ‘सबसे कमजोर खिलाड़ी’ कहा। इसके बाद करण कुंद्रा के चेहरे की रंगत उड़ जाती है।
