अब हर साल पांच फिल्में बनाएंगे सनी देओल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा के रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल ने अमीषा पटेल के साथ गदर- 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। सनी देओल ने कहा है कि वह अक्षय कुमार और अजय देवगन की तरह हर साल चार-पांच फिल्में करना चाहते …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा के रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल ने अमीषा पटेल के साथ गदर- 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। सनी देओल ने कहा है कि वह अक्षय कुमार और अजय देवगन की तरह हर साल चार-पांच फिल्में करना चाहते हैं।
सनी देओल ने कहा कि लोग मेरे बारे में ढ़ेर सारी बातें करते हैं, लेकिन मैं अभी भी एक अच्छी फिल्म साइन करने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। यही हमारे देश की विडंबना है। मुझे और कितने सालों तक यह साबित करना होगा कि मैं एक अच्छा कलाकार हूं? चीजें बहुत बदल गई हैं। मैंने फिल्मों में अभिनय करना बंद कर दिया था लेकिन अब मैं अक्षय कुमार और अजय देवगन की तरह साल में चार-पांच फिल्में करना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि उसमें से एक तो चलेगी ही।
सनी देओल ने आगे कहा कि मैंने तय किया है कि मैं साल में पांच फिल्में करूंगा और यही मेरी उपलब्धि होगी। मैंने पिछले 15 सालों में बहुत कम काम किया है। मैंने बहुत समय बर्बाद किया लेकिन अब मुझे अच्छी फिल्मों के साथ अपने करियर को अच्छी संख्या में आगे ले जाना है। फिलहाल मैं कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा हूं।
सारा अली खान के साथ काम नहीं करना चाहतीं मां अमृता सिंह, जानें क्यों…
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की अपनी मां अमृता सिंह के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। सारा अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं। दोनों ने एक विज्ञापन में भी साथ काम किया था। एक्ट्रेस चाहती हैं कि किसी फिल्म में उनको मां अमृता सिंह के साथ काम करने का मौका मिले, लेकिन एक्ट्रेस को लगता है कि उनकी यह ख्वाहिश शायद ही पूरी होगी। एक्ट्रेस को लगता है कि उनकी मां उनके साथ काम नहीं करना चाहेंगी।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- सारा अली खान के साथ काम नहीं करना चाहतीं मां अमृता सिंह, जानें क्यों…
