कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय क्यों नहीं लेते अखिलेश: स्वतंत्र देव सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अयोध्या में विवादित ढांचे की बरसी पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि योगी सरकार की हर उपलब्धि को अपने कार्यकाल का बताने वाले अखिलेश यादव अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय …

लखनऊ। अयोध्या में विवादित ढांचे की बरसी पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि योगी सरकार की हर उपलब्धि को अपने कार्यकाल का बताने वाले अखिलेश यादव अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय लेना चाहेंगे।

सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया “ हर बात का श्रेय लेने वाले अखिलेश जी, क्या आप अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे। उन्होंने हैश टैग में ‘कारसेवक अमर रहें’ लिखा। गौरतलब है कि यूपी में तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार के कार्यकाल में 30 अक्तूबर 1990 को लाखों कारसेवक अयोध्या में इकट्ठा हुए थे।

पढ़ें: देवरिया: मारपीट के विरोध में वकीलों का धरना प्रदर्शन जारी

उनका मकसद विवादित ढांचे को ध्वस्त करना था। बेकाबू कारसेवकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये सुरक्षा बलों ने गोलबारी की थी। जिसमें कई कारसेवक हताहत हुये थे। हालांकि छह दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में कारसेवकों ने विवादित ढांचा ढहा दिया था। कारसेवकों के इस कृत्य की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुये कल्याण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

अखिलेश यादव ने दी डॉ आम्बेडकर को श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविधान निर्माता डॉ भीम राव आम्बेडकर की सोमवार को 66वीं पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ”अखिलेश ने कहा, “भारतीय संविधान के निर्माता माननीय बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। उल्लेखनीय है कि हर साल छह दिसंबर को डा आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनायी जाती है।

संबंधित समाचार