मुरादाबाद : बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूलों का खेल महोत्सव आठ को
मुरादाबाद, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों के नगर क्षेत्र की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल महोत्सव आठ दिसंबर को रेलवे स्टेडियम में होगा। इसमें नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के छात्र छात्राएं खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ आदि खेलों में दमखम दिखाएंगे। प्रभारी नगर शिक्षाधिकारी भुवन प्रकाश ने बताया कि वार्षिक खेल महोत्सव …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों के नगर क्षेत्र की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल महोत्सव आठ दिसंबर को रेलवे स्टेडियम में होगा। इसमें नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के छात्र छात्राएं खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ आदि खेलों में दमखम दिखाएंगे।
प्रभारी नगर शिक्षाधिकारी भुवन प्रकाश ने बताया कि वार्षिक खेल महोत्सव में नगर क्षेत्र के 64 स्कूलों के छात्र छात्राओं को अपना खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।
