प्रियंका गांधी ने डॉ आम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आम्बेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये वंचित तबकों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। डॉ आम्बेडकर की सोमवार को 66वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी ने ट्वीट कर कहा, …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आम्बेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये वंचित तबकों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
डॉ आम्बेडकर की सोमवार को 66वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी ने ट्वीट कर कहा, “संविधान संदेश है समता का, संविधान संदेश है न्याय का। आइए संगठित होकर किसानों, मजदूरों, युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं व वंचित तबकों के संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ संघर्ष की आवाज बुलंद करें। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के ‘संविधान जिंदाबाद’ के संदेश को मजबूत करें।
लखनऊ: दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री और पूर्व आईपीएस सहित अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल
उत्तर प्रदेश में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री किरण आरसी जाटव, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज झा और मशहूर कवि सौरभ सुमन सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पढ़ें: लखनऊ: यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लिया यह निर्णय…
प्रदेश भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में ये नेता भाजपा में शामिल हुये। इस मौके पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पूर्व अधिकारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 2022 पंजाब चुनाव: कैप्टन अमरिंदर सिंह BJP और ढींडसा की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
