बरेली: 6 दिसंबर को लेकर जिले में अलर्ट, पुलिस करती रही कड़ी निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 6 दिसंबर को लेकर बरेली में भी सुबह से अलर्ट जारी रहा। आला अफसरों ने किसी भी तरह के विरोध या फिर शौर्य प्रदर्शन पर रोक लगा दी। सड़कों पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। इतना ही नहीं, पुलिस की कई खुफिया इकाईयां भी इलाकों में निगरानी करती है। जिससे …

बरेली, अमृत विचार। 6 दिसंबर को लेकर बरेली में भी सुबह से अलर्ट जारी रहा। आला अफसरों ने किसी भी तरह के विरोध या फिर शौर्य प्रदर्शन पर रोक लगा दी। सड़कों पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। इतना ही नहीं, पुलिस की कई खुफिया इकाईयां भी इलाकों में निगरानी करती है। जिससे कोई भी खुराफती तत्व खुराफात न कर सके। जिसकी वजह से शहर में शांति बरकार है। वहीं, साइवर सेल भी सोशल मीडिया पर पूरी तरह से निगरानी बनाए हुए थी।

पुलिस कर्मियों को भी अपने-अपने इलाके में गस्त के निर्देश
मामले की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सभी पुलिसकर्मियों और खुफिया इकाईयों को अलर्ट जारी करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी तरह का कोई जूलूस या फिर रैली नहीं निकाली गई है।

आगे भी निगारनी रहेगी कि कोई भी जूलूस या फिर रैली न निकाले। इतना ही नहीं पुलिस उस इलाके में कड़ी निगरानी रखे हुए है जहां हिंदू और मुस्लिम मिक्स आवादी है। इस दौरान पुलिस बारादरी, किला, प्रेमनगर, कोतवाली, इज्जतनगर, सीबीगंज में पुलिस ने खुराफातियों को सख्त हिदायत दी है।

सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी
सोमवार को पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी। जिससे कोई भी आपत्तिजनग पोस्ट न कर सके और न कोई अफवाहल फैलाए। हालांकि इस दौरान इंटरनेट पर सबकुछ सामान्य दिखा।

यह भी पढ़े-

बरेली: सचिन मौर्या हत्याकांड में फरार चल रहा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, बीते एक साल से चल रहा था गायब

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका