बरेली: रौंधी गांव में हुई मारपीट मामले में नहीं हुई कार्रवाई, तो पीड़ित पहुंचा एसएसपी कार्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार को सुभाषनगर के रौंधी गांव में प्रधान और जसवंत साहू के परिवार के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर लड़ाई हुई। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के साथ ही प्रधान और उसके साथियों ने घर में घुसकर फायरिंग भी की। मगर इसके बाद भी सुभाष नगर पुलिस ने मामले में …

बरेली, अमृत विचार। रविवार को सुभाषनगर के रौंधी गांव में प्रधान और जसवंत साहू के परिवार के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर लड़ाई हुई। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के साथ ही प्रधान और उसके साथियों ने घर में घुसकर फायरिंग भी की। मगर इसके बाद भी सुभाष नगर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद सोमवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है। जिस पर एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्या हुआ था रविवार को
दरअसल, पीड़ित जसवन्त साहू का आरोप है कि रविवार को उसका बेटा घर से अपने काम पर जाने के लिए निकला था। इस दौरान स्कूल के पास कीचड़ से मौजूदा प्रधान का बेटा आदेश अपने दो साथियों शिशुपाल और रोहित के साथ तेज रफ्तार से बाइक चलाता हुआ निकला। कीचड़ के छींटे पड़ने से उसके बेटे उमेश के कपड़े खराब हो गए, जिसका विरोध करने पर तीनों उसे गालियां देने लगे। आरोप है कि इसके बाद प्रधान के बेटे के बुलावे पर पांच-छह लोगों ने लाठी-डंडों और तमंचे के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। जिन्होंने घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही परिवार के लोगों से मारपीट भी की।

मारपीट में कई लोगों को आई चोट
जसवंत साहू ने बताया कि जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग वहां पहुंच गए, जिसपर सभी आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। वहीं, सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो घटना की रिपोर्ट लिखवाने जब वो सुभाषनगर थाने गया तो पुलिस ने डांट फटकार कर उसे भगा दिया।

यह भी पढ़े-

बरेली: ठेकेदार ने बिना अनुमति उखाड़ दिया सरकारी हैंडपंप, जल निगम बोला- दिया जाएगा नोटिस

संबंधित समाचार