मुरादाबाद : युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। निर्यात फर्म में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। परिजनों ने शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। युवक के आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। निर्यात फर्म में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। परिजनों ने शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया।

युवक के आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मचा है। मझोला थानाक्षेत्र के सम्राट अशोक नगर गली नंबर चार सीएल गुप्ता बाग के पास रहने वाला 34 वर्षीय विजय कुमार प्रजापति एक निर्यात फर्म में कंप्यूटर आपरेटर था। रात उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। रात में उसने पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। तड़के पांच बजे विधवा मां लीलावती ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर शव को नीचे उतरवाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। खुदकुशी करने वाले युवक के भाई राजकुमार प्रजापति ने बताया कि विजय कुमार की पत्नी की दो साल पूर्व कैंसर से मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे 10 वर्षीय पुत्र विक्रांत और आठ वर्षीया पुत्री राधिका है। बताया कि इसी साल जून में विजय ने अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के गांव मोहद्दीपुर निवासी मंजू के विवाह कर लिया था। मंजू की पहले से एक बेटी है। राजकुमार के अनुसार मंजू के भाई की शादी है।

इसमें शामिल होने के लिए वह एक महीने पहले ही मायके चली गई थी। घटना के समय घर में उनकी विधवा मां लीलावती और मृतक के बच्चे विक्रांत व राधिका ही थे। मंजू अपनी बेटी को भी साथ ले गई थी। पति की मौत की खबर मिलते मंजू मायके वालों के साथ ससुराल पहुंच गई। देर शाम विजय का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने किसी भी तरह के विवाद की जानकारी होने से इन्कार किया है।

संबंधित समाचार