ग्रामीण बच्चों में छुपी है अपार प्रतिभा, बस उसे निखारने की जरूरत : नवीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। अन्नपूर्णा सेवा संस्थान व समृद्धि फाउंडेशन की ओर से सोमवार को कसमंडा इलाके के भाहुर गांव में ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिये युवा उत्सव कराया गया। इस उत्सव के तहत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के चेयरमैन नवीन द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला …

सीतापुर। अन्नपूर्णा सेवा संस्थान व समृद्धि फाउंडेशन की ओर से सोमवार को कसमंडा इलाके के भाहुर गांव में ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिये युवा उत्सव कराया गया। इस उत्सव के तहत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के चेयरमैन नवीन द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर प्रतियोगिता की शुरूआत की।

इस मौके पर समृद्धि फाउंडेशन की अध्यक्ष अपर्णा मिश्रा ने कहा कि जनपद में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें उचित प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। अन्नपूर्णा सेवा संस्थान जो प्रयास कर रहा है, वह सराहनीय है। समापन पर अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के चैयरमेन नवीन द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में शहर के बच्चों से ज्यादा प्रतिभा छुपी हुई है। बस उसे निखारने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे कुमाऊं आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए निर्देश

अन्नपूर्णा सेवा संस्थान ने ग्रमीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने का जिम्मा लिया है। उसी कडी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन अभय श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता के क्रम में लोकनृत्य, गायन आदि में विजयी बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। अंत में पूर्व प्रधान राम प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरीश, इब्ने याशीन उमर, विद्याधर शुक्ला, रवि मिश्रा, संदीप मिश्रा, राजेश शुक्ला, कमलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाबा साहेब के आदर्शों से दुनिया को रूबरू कराएगी दिल्ली सरकार, आंबेडकर के जीवन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर के नाटक का होगा आयोजन

संबंधित समाचार