जालौन में सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन व दो पहिया रैली निकाली गयी
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में तीसरे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को वाहन व दो पहिया वाहन रैली निकाली गयी। इस अवसर पर विधायक गौरी शंकर वर्मा, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने तृतीय सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन व दो पहिया वाहन चालकों की रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना …
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में तीसरे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को वाहन व दो पहिया वाहन रैली निकाली गयी। इस अवसर पर विधायक गौरी शंकर वर्मा, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने तृतीय सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन व दो पहिया वाहन चालकों की रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए शपथ दिलायी गयी। लोगों से अपील की गयी कि दो पहिया वाहन चलाते समय हैलमेट अवश्य पहने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीटवेल्ट अवश्य लगाये और नशे की हालत में वाहन का संचालन कदापि न करें। सड़क सुरक्षा का विशेष कार्य करें और सड़क पर चलते समय सर्तक रहे।
सहायक सम्भागीय परिवाहन अधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 6 दिसम्बर 2021 से 12 दिसम्बर 2021 तक प्रचार वाहन की ओर से जनपद के समस्त तहसीलों में आमजन को सड़क सुरक्षा सप्ताह के सम्बन्ध में जागरूकता करें। सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य जनपद में प्रचार वाहन धूमकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
पढ़ें: सीतापुर: आंगनबाड़ी केंद्र से शिक्षिकाएं नदारद, बच्ची लगाती मिली झाड़ू, जिम्मेदार बने लापरवाह
जिससे बड़ती हुई दुर्घटनाओं को रूक सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द्र यादव यात्री अधिकारी अमित वर्मा, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) संजीत सिंह समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Black money के खिलाफ जारी है जंग, आयकर विभाग ने एक व्यक्ति के पास 30 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया
