सीतापुर: सपा को झटका, फिर भाजपा के हुए रामबख्श

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली, सीतापुर। सपा नेता व ब्लाक प्रमुख राम बख्श रावत ने सोमवार को समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है। सिधौली भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामबख्श रावत ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में …

सिधौली, सीतापुर। सपा नेता व ब्लाक प्रमुख राम बख्श रावत ने सोमवार को समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है। सिधौली भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामबख्श रावत ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी के प्रति पुनः अपनी आस्था व्यक्त की थी। जिसके चलते उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

रामबख्श रावत के भाजपा में शामिल होने से सिधौली क्षेत्र में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा। जानकारी हो कि करीब पांच माह पूर्व हुए ब्लाक प्रमुखी के चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज होकर रामबख्श रावत ने सपा का दामन थाम लिया था। उसके बाद सपा प्रत्याशी के रूप में ही उन्होंने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया था और चुनाव जीते थे।

सपा ने मनाई डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि

सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सपा कार्यालय में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ० भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीआर अंबेडकर ने जो सपने देखे थे वह चाहे समानता का, शिक्षा का, या फिर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास का हो, उन सबको सपा पूरा करने का प्रयास करेगी। साथ ही समाज व राजनीति में दलितों, वंचितों, शोषितों, पीड़ित, अल्पसंख्यकों की संख्या के हिसाब से भागीदारी दिलाएगी।

यह भी पढ़ें:-Black money के खिलाफ जारी है जंग, आयकर विभाग ने एक व्यक्ति के पास 30 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया

संबंधित समाचार