बरेली: Salesman की आत्महत्या मामले में साड़ी व्यापारी समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेल्समेन की मौत के करीब डेढ़ माह बाद सुभाषनगर पुलिस ने बड़ा बाजार स्थित एक साड़ी व्यापारी और उसके मुनीम समेत करीब आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोविडकाल में काम करने के बावजूद दुकान मालिक ने सेल्समेन का मासिक वेतन देने से मना कर दिया था, साथ ही …

बरेली, अमृत विचार। सेल्समेन की मौत के करीब डेढ़ माह बाद सुभाषनगर पुलिस ने बड़ा बाजार स्थित एक साड़ी व्यापारी और उसके मुनीम समेत करीब आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोविडकाल में काम करने के बावजूद दुकान मालिक ने सेल्समेन का मासिक वेतन देने से मना कर दिया था, साथ ही युवक ने जिन लोगों को रुपया उधार दिया था, उनसे भी रकम वापस न मिलने की वजह से वह तनाव में था। आत्महत्या से पहले सेल्समेन ने आरोपियों के नाम लिखा सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

सुभाषनगर पुलिस ने गणेश नगर के नेकपुर निवासी सेल्समेन अनुज की मौत मामले में दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। नेकपुर निवासी चंद्रपाल के मुताबिक उनका बेटा अनुज बड़ा बाजार स्थित सिद्धि विनायक साड़ीज दुकान पर फील्डवर्कर का काम करता था। आरोप था कि कोविडकाल में लॉकडाउन के दौरान भी दुकान मालिक अनुपम ने अनुज से काम करवाया लेकिन मासिक वेतन का भुगतान नहीं किया था। वहीं मुनीम रामबाबू और अनुपम ने रुपये मांगने पर साफ इनकार करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए सेल्समैन पर ही कर्जा निकाल दिया। इसके चलते वह मानसिक तनाव में आ गया था।

वहीं रुपयों का इंतजाम करने के लिए अनुज द्वारा उसके परिचित अलोक को उधार दिए गये 52 हजार, सूरज को 20 हजार, विशाल को 29 हजार, विजय को 6 हजार, दन्नू व आकाश को एक-एक हजार रुपये वापस मांगे तो उन्होंने भी रकम वापस करने से मना कर दिया। मानसिक तनाव में आकर सेल्समैन ने 5 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया।

इसके बाद निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आत्महत्या से पहले अनुज ने सुसाइड नोट में सभी लोगों के नाम और उनको दिए रुपयों का विवरण लिखा था, साथ ही दुकान मालिक और मुनीम का भी जिक्र किया था। कई बार स्थानीय पुलिस और एसएसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। इसकी वजह से पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक प्रताड़ित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार