कानपुर: पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, लेखपाल फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिल्हौर, (कानपुर)। ककवन में लेखपाल के साथ मिलकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लेखपाल का सुराग नहीं लगा पा रही है। आरोप है कि ककवन थाने की पुलिस लेखपाल को बचाना चाहती है।  गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल …

बिल्हौर, (कानपुर)। ककवन में लेखपाल के साथ मिलकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लेखपाल का सुराग नहीं लगा पा रही है। आरोप है कि ककवन थाने की पुलिस लेखपाल को बचाना चाहती है।  गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। ककवन थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके में तैनात लेखपाल रंजीत और नदीहा खुर्द निवासी युवक करन उर्फ बुढ़ऊ पर किशोरी ने रेप की एफआईआर 12 अक्तूबर को दर्ज कराई थी।

आरोप है कि दोनों किशोरी पर दबाव बनाकर महीनों से यौन उत्पीड़न कर रहे थे। गर्भवती होने पर किशोरी के परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने ककवन थाने में लेखपाल और इलाके के आरोपी युवक के खिलाफ रेप, पाक्सो समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। अब ककवन पुलिस ने रविवार रात को एक आरोपी करन को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी आरोपी लेखपाल को बचा रहे हैं।पुलिस भले ही जघन्य अपराध में जल्द से जल्द चार्जशीट और आरोपियों को जेल भेजने का दावा करती है, लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। एक आरोपी को दो महीने बाद पुलिस गिरफ्तार कर सकी है। जबकि दूसरे आरोपी लेखपाल का दो महीने बाद भी सुराग नहीं लगा सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

संबंधित समाचार