बरेली: खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खाद की किल्लत को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोमवार को महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में किसानों की मांगों को लेकर आसानी से खाद मिल सके इसके लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम प्रदीप रमन को दिया। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। खाद की किल्लत को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोमवार को महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में किसानों की मांगों को लेकर आसानी से खाद मिल सके इसके लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम प्रदीप रमन को दिया।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया की वर्तमान समय में किसान प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत किसानों के लिए समस्या बन गई है। किसानों के लिए खाद आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। लोग खाद लेने के लिए लंबी लाइनों में लगने को मजबूर हैं। उसके बाद भी सरकार की कान पर जूं नहीं रेंग रही है। किसानों की इन्ही समस्या को देखते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम प्रथम प्रदीप रमन को दिया।

पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार रहीं हैं। इस मौके पर हाजी इस्लाम बब्बू, विजय मौर्य, योगेश जौहरी, हर्षित दुबे, बिलाल कुरैशी, धीरज दीक्षित, राजेश कुमार, सुरेंद्र सोनकर, सरबत हुसैन हाशमी, रामजी यादव, विजय प्रताप सिंह, रतन सक्सेना, सुधीर रस्तोगी, नाहीद सुल्ताना, कुमकुम शर्मा, सुचित्रा सिंह मौजूद रही।

संबंधित समाचार